Home » Chaibasa News : नाबालिग से यौन शोषण व अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, चक्रधरपुर थाना में शिकायत

Chaibasa News : नाबालिग से यौन शोषण व अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप, चक्रधरपुर थाना में शिकायत

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। गुलकेड़ा पंचायत के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। शनिवार को पीड़िता अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ चक्रधरपुर थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों के अनुसार आरोपी 40 वर्षीय विवाहित व्यक्ति है। आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर फैला दीं। तस्वीरें वायरल होने के बाद से पीड़िता और उसके परिवार को काफी मानसिक और सामाजिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also Road accident News : पिकअप वैन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

Related Articles

Leave a Comment