Home » Sahibganj News : चप्पल पकड़ने की कोशिश बनी जानलेवा, गहरे पानी में डूबा बच्चा; परिवार में मचा कोहराम

Sahibganj News : चप्पल पकड़ने की कोशिश बनी जानलेवा, गहरे पानी में डूबा बच्चा; परिवार में मचा कोहराम

by Kanchan Kumar
9-year-old child drowns in lake in Sahibganj
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​साहिबगंज : जिले के राजमहल थाना अंतर्गत बुधवारिया गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के जल्ला (झील) में डूबने से 9 वर्षीय मासूम अनुज कुमार की जान चली गई। मृतक अनुज गांव के ही रहने वाले संजय मंडल का बेटा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अनुज अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर झील के पास गया हुआ था। वहां वह खेत के किनारे खड़े होकर पानी में अपने पैर धो रहा था। इसी बीच उसकी चप्पल छूटकर पानी के गहरे हिस्से में बहने लगी। तैरती चप्पल को पकड़ने के प्रयास में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे गहरे पानी में जा गिरा।

​अनुज को पानी में डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए झील में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिजन तुरंत उसे लेकर राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर सादिक अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Read Also :  Sahibganj Latest News : साहिबगंज में मोबाइल चलाते-चलाते युवक को आया चक्कर, जमीन पर गिरते ही मौत

Related Articles

Leave a Comment