Home » Ghatshila News : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL): 59वीं एजीएम में दमदार प्रदर्शन की घोषणा, शुद्ध मुनाफे में 97% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Ghatshila News : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL): 59वीं एजीएम में दमदार प्रदर्शन की घोषणा, शुद्ध मुनाफे में 97% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Ghatshila News : ₹3077 करोड़ से अधिक रहा राजस्व, शेयरधारकों को मिला 57.20 प्रतिशत कुल लाभांश का तोहफा

by The Photon News Desk
Hindustan Copper Limited HCL 59th AGM 97 Percent Profit Growth
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila News : मऊभंडार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की 59वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक के दौरान कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, खनन विस्तार योजनाओं, सामाजिक-पर्यावरणीय पहलों और वैश्विक तांबा बाजार की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

उत्पादन और वित्तीय आंकड़ों में शानदार उछाल

सीएमडी सह चेयरमैन अनुपम मिश्रा ने कंपनी के वार्षिक प्रदर्शन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कंपनी का अयस्क उत्पादन 3.67 मिलियन टन दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही मेटल-इन-कंसंट्रेट (एमआईसी) उत्पादन 27,421 टन रहा, जिसमें 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। यह पिछले सात वर्षों का सर्वाधिक स्तर है।

वित्तीय मोर्चे पर कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर ₹3,077.92 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹2,070.96 करोड़ था, यानी इसमें 49 प्रतिशत का जोरदार इजाफा हुआ। कंपनी का कर-पूर्व लाभ ₹1,232.73 करोड़ रहा (95% वृद्धि), जबकि कर-पश्चात शुद्ध लाभ ₹920.67 करोड़ दर्ज किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 97 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

शेयरधारकों के लिए लाभांश की मंजूरी

एजीएम में शेयरधारकों ने 37.20 प्रतिशत लाभांश (अर्थात ₹1.86 प्रति शेयर) को अपनी स्वीकृति दी। पूर्व में दिए गए 20 प्रतिशत अंतरिम लाभांश को मिलाकर कुल लाभांश 57.20 प्रतिशत हो गया है।

सीएमडी ने यह भी जानकारी दी कि आईसीआरए (ICRA) ने कंपनी की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग को AA+ (स्थिर) बनाए रखा है, जबकि अल्पकालिक रेटिंग A1+ पर मजबूत बनी हुई है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में निदेशक मंडल, स्वतंत्र निदेशक, सरकारी प्रतिनिधि तथा 125 से अधिक शेयरधारक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Read Also: Ghatshila News : सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन

Related Articles

Leave a Comment