Home » Dhanbad Police Transfer: धनबाद में सात पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस ​

Dhanbad Police Transfer: धनबाद में सात पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस ​

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: कोयलांचल में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शनिवार को एक विशेष आदेश जारी करते हुए जिले के सात थाना और आउटपोस्ट (ओपी) प्रभारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दिया है।

​नई तैनाती और जिम्मेदारियां

​प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार:
​घनुआडीह थाना: धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाने की कमान दी गई है।
​कालूबथान ओपी: निरसा थाना से ब्रजकिशोर सिंह को कालूबथान ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
​एमपीएल ओपी: निरसा थाना में कार्यरत महिला अधिकारी शिल्पी भगत को एमपीएल ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​ईस्ट बसुरिया ओपी: महुदा थाना के कमलेश्वर कुमार को स्थानांतरित कर ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है।
​मुनीडीह ओपी: बलियापुर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर शिवशंकर अब मुनीडीह ओपी की कमान संभालेंगे।
​खरखरी ओपी: साइबर थाने के विशेषज्ञ विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी का प्रभार मिला है।
​तिसरा थाना: पुलिस अधिकारी गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
​

बिना देरी तुरंत संभालें पदभार

​एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही नए प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में गश्त बढ़ाने, स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय करने और अपराध नियंत्रण को अपनी पहली प्राथमिकता बनाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। आदेश जारी होते ही सभी संबंधित थानों और ओपी में प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Read Also:  Khunti Police Transfer: खूंटी पुलिस में बड़ा फेरबदल, बंशी साव बने नए थानेदार, तोरपा और खूंटी अंचल को भी मिले नए इंस्पेक्टर

 

 

Related Articles

Leave a Comment