Home » Chaibasa Accident : चाईबासा में सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी सहित नाले में गिरने से कॉलेज छात्रा की मौत, तीन घायल

Chaibasa Accident : चाईबासा में सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी सहित नाले में गिरने से कॉलेज छात्रा की मौत, तीन घायल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए चारों को नाले से बाहर निकाला और इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। टूटूगुटू-सूरजाबासा नाले के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में टाटा कॉलेज की एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राएं घायल हो गईं।

सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में हुआ हादसा

प्राप्त विवरण के अनुसार टाटा कॉलेज में पढ़ने वाली चारों छात्राएं एक ही स्कूटी पर सवार होकर चाईबासा से झींकपानी की ओर घूमने जा रही थीं। झींकपानी थाना क्षेत्र के टूटूगुटू-सूरजाबासा नाले के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे स्कूटी सीधे सड़क किनारे नाले में जा गिरी।

इलाज के दौरान एक छात्रा ने तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए चारों को नाले से बाहर निकाला और इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के क्रम में एक छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतका छात्रा रंजना कुजूर (19 वर्ष), निवासी- मेरी टोला, चाईबासा बताया जा रहा है कि रंजना अपनी बहन की स्कूटी चला रही थी। इस घटना में घायल लीलामुनि डोंगरा 17 वर्ष निवासी सगईती चक्रधरपुर सदर अस्पताल में इलाज जारी जबकि सुमित्रा करकुश 17 वर्ष निवासी बड़ागुईरा और रश्मि पूर्ति निवासी मंझारी निवासी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

चिकित्सकों के अनुसार दो छात्राओं सुमित्रा व रश्मि की स्थिति सामान्य होने पर परिजन प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर ले गए हैं, वहीं लीलामुनि डोंगरा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

Read Also Chaibasa News: चाईबासा में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी लीग संपन्न : U-15 में लुमजुड़ी और U-18 में ब्लैक ईगल टीम बनी विजेता

Related Articles

Leave a Comment