नई दिल्ली, UGC NET : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) रिजल्ट 2023 की तारीख घोषित कर दी है। इस परीक्षा का परिणाम 26 या 27 जुलाई को जारी किया जा सकता है।

UGC अध्यक्ष ने किया ट्वीट
यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि की जानकारी खुद यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा है कि एनटीए का लक्ष्य है कि वह 26 या 27 जुलाई तक नेट का रिजल्ट जारी कर दे। अगर इस तिथि में किसी भी प्रकार का बदलाव होगा तो उसकी भी जानकारी अपडेट की जाएगी।
प्रोविजनल आंसर-की 6 जुलाई को हुई थी जारी :
इससे पहले यूजीसी नेट का आंसर की 6 जुलाई को जारी किया गया था। तब उम्मीदवारों को 8 जुलाई, 2023 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। इसके बाद पिछले सप्ताह फाइनल आंसर की (ANSWER KEY) जारी कर दिया गया था।
यहा से जान सकेंगे रिजल्ट
अब यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी होने की बारी है। इस रिजल्ट का छात्र इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर इसे चेक कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें
– उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
– होमपेज पर “यूजीसी नेट जून 2023 रिजल्ट पर क्लिक करें।
– उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
– इसे डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
13 से 22 जून तक हुई थी परीक्षा
यूजीसी नेट की परीक्षा 13 जून से 22 जून तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। परीक्षा 181 शहरों में आयोजित की गई थी। ऐसे में अब इन छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार था जो अब खत्म होनेवाला है।
Read Also : Fortune ब्रांड से बिक रहे थे नकली प्रोडक्ट, अडानी की कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआर

