Home » संताल का बेटा ही कर रहा संथालों को लूटने का काम : जयराम महतो

संताल का बेटा ही कर रहा संथालों को लूटने का काम : जयराम महतो

by The Photon News Desk
संताल का बेटा ही कर रहा संथालों को लूटने का काम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फतेहपुर (जामताड़ा) : विधानसभा अध्यक्ष के गढ़ में झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के टाइगर नेता जयराम महतो ने प्रदेश की हेमंत सरकार खिलाफ हुंकार भरी। उम्मीद से ज्यादा भीड़ ने नेताओं को सोचने को विवश कर दिया और हजारों की संख्या में जयराम को सुनने लोगों की भीड़ जुटी। बुधवार फतेहपुर सालवागान में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष रघुवीर यादव ने की। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति बदलाव संकल्प महासभा के मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो थे। सर्वप्रथम उन्होंने विभिन्न वीर शहीद महापुरुषों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा इस राज्य को बनाने के लिए अनेकों शहीदों ने बलिदान दिया है। तब जाकर झारखंड राज्य अलग हुआ।

उस समय के राज्यपाल प्रभात कुमार के द्वारा बताया गया था कि 20 साल के बाद झारखंड भारत का पहला राज्य होगा। लेकिन बड़े दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि 23 साल बीत जाने के बाद भी यह राज्य पिछड़ा ही रह गया। यहां के शासक और प्रशासक राज्य को लूटने में लगे हुए हैं। आज दिल्ली को 40 प्रतिशत राशि झारखंड भेजता है। जनता वोट देती है अपना भविष्य सुधारने के लिए।

आज जितनी भी नौकरी हो रही है, सब यूपी व बिहार के लोगों को मिल रही है। झारखंड के लोग अपना पेट पालने के लिए दूसरे प्रदेश जाते हैं। कहा हमारे वर्तमान स्पीकर के द्वारा बताया गया था कि यह 60 / 40 नहीं, बल्कि 80 / 20 है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष को बुलाता हूं, वे जनता के सामने बता दें कि 80 /20 कहां पर है। नाला में काजू बागान है। लेकिन काजू यहां के लोगों को नहीं बल्कि उसे बाहरी लोग ले जाते हैं। 40 रुपये के भाव पर जो बाजार बेचते हैं, वह 1000 रुपये का बनाकर बेचते हैं बाहर के लाेग।

संताल का बेटा ही कर रहा संथालों को लूटने का काम : जयराम महतो

यही है झारखंड विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्र। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा सोना सोबरन धोती साड़ी योजना चलाई जा रही है। जिसमें एक धोती की कीमत लगभग 200 रुपये होती है। क्या हमारे गरीब जानते को 200 रुपये की धोती मिलती है। क्या हम लोग धोती साड़ी पहनने के लिए इन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया है। वे बोल रहे हैं कि हम संताल के बेटे हैं, लेकिन संथालों को ही ठगने काम कर रहे हैं। लोगों को जागरूक होना होगा।

तभी हमारा झारखंड बचेगा। इस राज्य के 81 नेताओं को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने जामताड़ा विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इरफान अंसारी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वह तो खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस जिला का कोई विधायक या सांसद जनता के लिए अबतक कुछ भी करने से परहेज करता रहा है।

बस सब मिलकर राज्य को लूटने का काम कर रहे हैं। सरकार जमीन बेचने का काम कर रही है। हम लोग बंजारा की तरह बेघर होकर घूमते रहेंगे। हमारे जमीन तथा खनिज को बचाना है तो एकजुट होना होगा।

जामताड़ा को आज पूरे देश में साइबर के नाम से जाना जाता है। साइबर करना अपराध है। लेकिन सरकार चाहती तो साइबर करने वाले लड़कों को इंजीनियर बना देती। आज जामताड़ा को इंजीनियरों के जिले के रूप में जाना जाता। वास्तव में उन लड़कों का दिमाग बहुत तेज है, लेकिन जामताड़ा में एक भी इंजीनियरिंग कालेज ही नहीं है।

READ ALSO : ‘इंडिया’ की बैठक के लिए मुंबई पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू व तेजस्वी

Related Articles