
पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 21 दिनों के अंदर ही वापस पटना गए है। माना जा रहा है की जेपी नड्डा कुछ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे है। साथ ही बताया जा रहा है कि आज नड्डा अपने विधायकों और सांसदों के साथ एक अहम मीटिंग भी कर सकते है।
अबतक 25 लाख बने बीजेपी के सदस्य, 1 करोड़ का लक्ष्य
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान की भी जांच कर सकते है। इस संबंध में पार्टी नेताओं को कई दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। वहीं बिहार में अबतक 25 लाख से अधिक लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली है और पार्टी के साथ जुड़े है। हालाकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक नंबर जारी नहीं किया है। वहीं बिहार में बीजेपी के 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसी संबंध में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक करेंगे।
7 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर आए थे जेपी नड्डा
बता दें कि इससे पहले केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा 7 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर पटना आए थे। वहीं पिछले दौरे पर जेपी नड्डा ने पटना, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन भी किया था। साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी।
अहम होगी कोर कमेटी की बैठक
साथ ही बता दें कि इस बार विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बिहार के उपचुनाव पर चर्चा करने के लिए आज कोर कमेटी की बैठक भी होगी। साथ ही आज पारा ओलंपिक्स में जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समानित भी करेंगे।
Read Also- कंगना क्यों हो गईं अपनी ही पार्टी के खिलाफ, कर रहीं करोड़ों के प्रोजेक्ट का विरोध

