Home » RANCHI NEWS: आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब शांति की कोई गुंजाइश नहीं बची

RANCHI NEWS: आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब शांति की कोई गुंजाइश नहीं बची

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए विभत्स आतंकी हमले के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को एक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाले गए इस मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में मृतकों को श्रद्धांजलि देने हेतु आयोजित शोक सभा से हुई, जहां दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो कमलेश ने कहा कि अब शांति की कोई गुंजाइश नहीं बची है। देश आतंकवाद के जहरीले तीरों से लगातार छलनी हो रहा है। पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ प्रहार किया है और इसके कारण हमारा नेतृत्व शहीद भी हुआ है। केंद्र सरकार को अब केवल कूटनीति ही नहीं, बल्कि सख्त रणनीतिक कदम भी उठाने चाहिए।

देश की जनता मांग रही न्याय

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि यह घटना आतंकवाद के सबसे विकृत चेहरे को सामने लाती है। देश की जनता कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने इस हमले को भारत पर सीधा हमला बताया और कहा कि देश की जनता ने संयम और एकजुटता से आतंकियों की मंशा को विफल कर दिया। राज्यसभा सांसद राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बयानबाजी नहीं, अब कड़े कदम उठाने का वक्त है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने उस भरोसे का फायदा उठाया जो देशवासियों को कश्मीर में शांति के नाम पर दिलाया गया था। खुफिया तंत्र और सुरक्षा में कहां चूक हुई, इसकी गहन जांच जरूरी है।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम ज्योति सिंह मथारू, राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुजनी, अमूल्य नीरज खलखो, सोनाल शांति, विनय सिन्हा दीपू, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता, किशोर शाहदेव, गीताश्री उरांव, गजेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, एम तौसीफ, अभिलाष साहू, सूर्यकांत शुक्ला, केदार पासवान, राजन वर्मा, शांतनु मिश्रा, राकेश किरण महतो, शाहबाज अहमद, उज्जवल तिवारी,सुरेन राम समेत कई अन्य मौजूद थे।

Related Articles