
चाईबासा : भगवान और भक्त के मिलन के साथ महाप्रभु की वार्षिक रथ यात्रा भगवान और भक्त के मिलन का एक अनुपम संगम होता है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ के सभी धार्मिक संस्कार कलियुग में कलि के प्रभाव को कम करने वाला या पूरी तरह से नष्ट करने वाला होता है।
आज महाप्रभु के नवयौवन दर्शन किए
उभा यात्रा के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ ने श्री मंदिर के सिंहासन पर अपने भक्तों को नवयौवन दर्शन दिए। इस अवसर पर भक्तों ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ के नवयौवन दर्शन करते हुए भक्ति भाव के साथ उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना की। मौके पर श्री मंदिर के पुजारी पंडित संजय मिश्रा एवं कई पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाप्रभु के नवयौवन दर्शन पूजन संपन्न कराया गया।
महाप्रभु कल करेंगे रथ यात्रा
बृहस्पतिवार को महाप्रभु सदर बाजार जगन्नाथ मंदिर से प्रस्थान करते हुए अपनी नंदी घोष रथ पर सवार होकर बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ दुर्गा मंदिर मौसी बाड़ी के लिए रथ यात्रा करेंगे। जहां पर महाप्रभु का पूजा आरती एवं प्रसाद वितरण की जाएगी, भक्तों के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जहां आठ दिनों का प्रवास करेंगे।

