
चाईबासा : अवैध बालू खनन और परिवहन से संबंधित खबर प्रसारित होने के बाद आखिर प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को चक्रधरपुर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है।
पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार
चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर सोनुवा रोड में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक ने दूर से ही पुलिस को देखकर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को तुरंत जब्त कर लिया।
अवैध बालू माफियाओं में मचा हड़कंप
प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जब्त किए गए एक ट्रैक्टर को आगे की नियमानुसार कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने ने खनन विभाग को सूचना दे दी गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन और खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा आने वाले दिनों में इस तरह के औचक निरीक्षण और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read Also- Gumla News: समय पर नहीं मिली आक्सीजन व एंबुलेंस, बच्ची की तड़प-तड़प कर गई जान

