पंजाब : पंजाब में एक बहुत बड़ी साजिश का खुलासा किया गया है। पंजाब में काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल ( BKI) समर्थित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इस आतंकी मॉड्यूल के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अत्याधुनिक हथियार और गोला- बारुद बरामद किए गए।
बरामद हुए अत्याधुनिक हथियार
पंजाब में काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के बड़े आतंकी मॉड्यूल का समर्थन प्राप्त एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। पुलिस ने उसके तीन सदस्यों की गिरफ्तारी की है। इन आतंकियों के पास से चार अत्याधुनिक हथियार के साथ गोला- बारूद भी मिले हैं। इसके खिलाफ एसएसओसी अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पंजाब में थी हत्या की योजना
बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मुख्य सरगना अमेरिका का रहने वाला गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवाशहरिया इस पूरे आतंकी मॉड्यूल का संचालन कर रहा था। इस माॅड्यूल की पंजाब में एक बड़ी हत्या की योजना असफल हो गई। आतंकी संगठन के तीन गिरफ्तार सदस्यों के नाम जगरूप सिंह उर्फ जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ सुखी और नवप्रीत सिंह उर्फ नव है। पुलिस ने इस समस्त नेटवर्क को पूरे तरीके से ध्वस्त करने के लिए जांच एवं कार्यवाही जारी कर दी है।
Read Also- 3000 करोड़ का स्कैम: WTC ग्रुप और भूटानी ग्रुप पर ED की कार्रवाई

