Home » Shravani Mela: देवघर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उठाया एक और बड़ा कदम, होटलों में खाने के रेट तय

Shravani Mela: देवघर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उठाया एक और बड़ा कदम, होटलों में खाने के रेट तय

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए नियम और खाने के रेट तय कर दिए हैं। ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। साथ ही खाने में शुद्धता भी बनी रही। 

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : श्रावणी मेले में देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इस बार होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए नियम और खाने के रेट तय कर दिए हैं। ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। साथ ही खाने में शुद्धता भी बनी रही।

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर प्रशासन ने शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए खाद्य पदार्थों की दरें (रेट लिस्ट) तय कर दी हैं। इसके साथ ही संचालकों के लिए कई जरूरी नियम भी जारी किए गए हैं।

​प्रशासन ने जारी किए गाइडलाईन

​रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य: सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपनी दुकान के बाहर तय दरों का बोर्ड लगाना होगा। ग्राहक को साफ और गुणवत्तापूर्ण खाना ही परोसना होगा।
रसोईघर में पूरी तरह सफाई रखनी होगी। दुकान के मुख्य दरवाजे पर सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है। कूड़ा-कचरा सड़क पर फेंकने के बजाय डस्टबिन में रखना होगा और उसकी नियमित सफाई करनी होगी।

भोजन के साथ मुफ्त में साफ पानी

भोजन के साथ ग्राहकों को मुफ्त में साफ पीने का पानी देना होगा। पैकेज्ड बोतल मांगने पर ही उसके सही दाम लिए जा सकेंगे। ​सामान का बिल और एक्सपायरी जांच पर ध्यान देना होगा। दुकानदार जहां से राशन खरीदेंगे, उसका कैश मेमो अपने पास रखेंगे। किसी भी हाल में एक्सपायर हो चुका सामान या बिस्कुट नहीं बेचा जाएगा।

बाहर से आने वाले खोवे की जांच के बाद ही बिक्री

देवघर में पेड़ा की बिक्री बहुत होती है। श्रद्धालु अपने साथ प्रसाद के रूप में पेड़ा भी ले जाते हैं। विश्वप्रसिद्ध सावन मेले में इसकी खपत कई गुणा बढ़ जाती है। बाहरी राज्यों जैसे बिहार, बंगाल, बनारस से भी खोवे आते हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले खोवे की जांच के बाद ही उसे बेचने की अनुमति होगी।

​कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल: होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पूरी तरह बैन रहेगा। दुकानदारों के लिए पर्याप्त मात्रा में व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जीएसटी के नए नियमों का पालन जरूरी

जीएसटी के नए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। एसी और नॉन-एसी रेस्टोरेंट के लिए निर्धारित टैक्स जमा करना अनिवार्य है। अस्थायी होटल में शौचालय एवं पानी निकासी की व्यवस्था आस-पास होनी चाहिए। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा।

स्वादिष्ट मारवाड़ी और पारंपरिक भोजन की दर सूची

क्रमांकविवरण / आइटमदर (₹)
1मारवाड़ी बासा भरपेट भोजन90.00
2चावल प्लेन अच्छी किस्म (150 ग्राम चावल का भात)80.00
3आलू परवल स्पेशल90.00
4मटर पनीर स्पेशल180.00
5आलू गोभी स्पेशल130.00
6पालक पनीर स्पेशल160.00
7पनीर बटर मशाला स्पेशल170.00

रोटी

क्रमांकविवरण / आइटमदर (₹)
1रोटी (तंदूरी)15.00
2रोटी (तंदूरी) घी लगा हुआ20.00
3रोटी (साधारण)7.00
4रोटी (साधारण) घी लगा हुआ12.00
5सत्तू का पराठा40.00
6सत्तू का पराठा (घी)60.00

दाल

क्रमांकविवरण / आइटमदर (₹)
1दाल प्लेन60.00
2दाल फ्राई100.00

अन्य होटल में उपलब्ध भोजन

क्रमांकविवरण / आइटमदर (₹)
1उसना चावल, दाल, सब्जी, भुजिया, चटनी सहित (150 ग्राम चावल का भात)80.00
2अरवा चावल, दाल, सब्जी, भुजिया, चटनी सहित (150 ग्राम चावल का भात)80.00
3अन्य भोजनालय भरपेट भोजन80.00

Read Also: Chaibasa News : 226 छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, प्री-बोर्ड देने चाईबासा पहुंचे, सेल और टाटा स्टील ने CSR के तहत उपलब्ध कराए वाहन 

Related Articles

Leave a Comment