
सेंट्रल डेस्क:Emergency landing Indigo Bengaluru-Patna flight : बेंगलुरू से पटना जा रहे एक विमान में शुक्रवार को एक यात्री की तबियत खराब होने के कारण विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट की लैडिंग के बाद यात्री को नागपुर के आईएमएम-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बीमार यात्री की एमआरआई करवायी और उसे गहन चिकित्सीय निगरानी के लिए आईसीयू में भेज दिया।
Indigo Flight : प्रारंभिक जांच में मस्तिष्क संबंधित समस्या
यात्री की शुरूआती जांच में मस्तिष्क से संबंधित समस्या सामने आने की बात कही जा रही है। साथ ही संबंधित यात्री दौरे (मिर्गी) की बीमारी से पीड़ित पाया गया। फिलहाल उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
Indigo Flight : रात्रि 9 बजे फ्लाइट पहुंची पटना एयपोर्ट
यात्री की तबियत खराब होने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने और बीमार यात्री को उतारने व अन्य व्यवस्था में काफी समय लग गया। इसके चलते फ्लाइट लेट हो गई और निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देर से रात में 9 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची।
Emergency landing Indigo Bengaluru-Patna flight : क्या था पूरा मामला
विमान की उड़ान के बीच में ही यात्री को तेज झटके लगने लगे और उसे कुछ भी याद नहीं रहा। यात्री का शरीर अकड़ गया। उसकी यह हालत देखकर सहयात्री भी परेशान हो गए। बीमार यात्री की स्थिति देखते हुए फ्लाइट की आपात लैडिंग करवाई गई। यात्री को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Indigo Flight: पटना एयरपोर्ट पर यात्री करते रहे इंतजार
वहीं दूसरी तरफ पटना एयरपोर्ट पर 163 यात्री विमान के आने का इंतजार कर रहे थे। जब यात्रियों को विमान के बेंगलुरू से आने के क्रम में नागपुर डायवर्ट होने की जानकारी मिली हो वे आक्रोशित हो गए। विमान अपने निर्धारित समय 7.30 की बजाय 9 बजे पहुंचा और फिर वहां से यात्रियों को लेकर बेंगलुरू के लिए रवाना हुआ।
Read Also-बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे एयर इंडिया विमान में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

