Home » मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल, दो रिम्स रेफर

मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल, दो रिम्स रेफर

by Rakesh Pandey
मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के टिको बंडा टोली गांव में शनिवार की रात कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इस घटना में घर में सोए हुए एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जबकि तीन घायलों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी।

मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

आस-पड़ोस के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने में मदद की। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने का काम किया। बताया जाता है कि कुडू थाना क्षेत्र के टिको बंडा टोली गांव में कच्चा मकान में सो रहे एक ही परिवार के पांच ग्रामीणों पर खपरैल मकान का छप्पर और दीवार भरभरा कर गिर पड़ा।

मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

घटना में परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों ने सभी को निकाला और इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया। घायलों में परिवार का मुखिया बोधना मुंडा, बोधना की पत्नी बंधईन मुंडाइन, पुत्र छोटू मुंडा, पुत्री छोटी कुमारी और उमेश मुंडा शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों उमेश मुंडा और बंधइन मुंडाईन को कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

वही बोधना मुंडाज छोटू मुंडा और छोटी कुमारी का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद बीडीओ मनोरंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे थे।

READ ALSO : मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर आदिवासी युवती को फंसाया, फिर किया दुष्कर्म

Related Articles