
गोरखपुर : गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए आज सुबह आठ से तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कार्यकारिणी के छह पदों और तीन कार्यकारिणी सदस्यों के लिए जहां कुल 28 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं मतदाताओं की संख्या 712 है।
नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी-रितेश कुमार मिश्र, कुंदन उपाध्याय, मनोज कुमार यादव व अतुल मुरारी तिवारी बचे हैं। सभी प्रत्याशी खुद को लड़ाई में आगे बता रहे हैं। गौरतलब है कि रितेश मिश्रा पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं कुंदन उपाध्याय निवर्तमान कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे हैं।
उपाध्यक्ष पद पर धनेश कुमार, भूपेंद्र द्विवेदी, वागीश चंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर ब्रजेंद्र कुमार सिंह, यतींद्र कुमार मिश्र, पंकज कुमार श्रीवास्तव और हेमंत कुमार तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष के दावेदार भूपेंद्र द्विवेदी निवर्तमान कार्यकारिणी में मंत्री हैं।
संयुक्त मंत्री पद पर अंगद कुमार प्रजापति, महेंद्र कुमार गौड़, हरेन्द्र धर दुबे, रामशंकर यादव, विभव पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार, डी यादव (दुर्गेश यादव), प्रिंस कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री के पद पर डॉ. मनोज कुमार मिश्र, विवेक अस्थाना, विनय कुमार सिंह और संजय कुमार मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए परमात्मा राम त्रिपाठी, विवेक कुमार, राजीव कुमार पांडेय, अनवर अली और संतोष कुमार त्रिपाठी उम्मीदवार हैं। प्रशासन की देखरेख में हो रहे चुनाव में वोटिंग को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
Read Also- Jharkhand Weather Update : झारखंड में ठंड का फिर से असर : 25 जनवरी से तापमान में गिरावट की संभावना

