Home » Hazaribagh Murder: धारदार हथियार से युवक की हत्या, पिता ने गांव के लोगों पर लगाया Murder का आरोप

Hazaribagh Murder: धारदार हथियार से युवक की हत्या, पिता ने गांव के लोगों पर लगाया Murder का आरोप

कुसुम्भा गांव में वारदात से सनसनी, प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में दिया आवेदन, पुलिस जांच में जुटी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में 25 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने गांव के कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कटकमदाग थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पहचान कुसुम्भा गांव निवासी रोहित यादव (25) के रूप में हुई है। मृतक के पिता राजकुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 14 जुलाई 2026 को गांव के ही शंकर यादव, रानी यादव सहित अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उनके पुत्र की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना उनके घर के समीप हुई, जिससे गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कटकमदाग थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Read Also: Jamshedpur Crime News : परसुडीह में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मामृली वजह पर क्यों तोड़ दी जीवन की डोर ? 

Related Articles