Home » JEPC Teachers Day Honour : शिक्षक दिवस पर रांची में JEPC ने राज्य के 128 शिक्षकों को किया सम्मानित, दो शिक्षकों को 25-25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार

JEPC Teachers Day Honour : शिक्षक दिवस पर रांची में JEPC ने राज्य के 128 शिक्षकों को किया सम्मानित, दो शिक्षकों को 25-25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने नवाचार और प्रशिक्षण में अहम योगदान के लिए किया सम्मानित

by Anand Mishra
JEPC Teachers Day Honour
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : शिक्षक दिवस के अवसर पर, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने शुक्रवार को रांची में एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राज्य भर के 128 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ये सभी शिक्षक उस कम्प्रेहेंसिव निरंतर व्यावसायिक विकास प्रतियोगिता का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इस दौरान शिक्षकों ने मॉड्यूल लेखन और डिजिटल कंटेंट तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों में अपनी योग्यता साबित की। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया।

दो शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान और नकद राशि

इस समारोह में दो शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित रामगढ़ के पीएम श्री हाई स्कूल, मनुवा के सहायक शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता और चतरा के अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल, दावरी के सहायक शिक्षक मनोज कुमार चोबे को सम्मानचिह्न, प्रशस्ति पत्र के साथ ही 25-25 हजार रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई।

टाटा कॉलेज कॉलोनी मिडिल स्कूल की शिक्षिका अनुपमा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं, जिससे वे अपने काम के प्रति और अधिक समर्पित हो पाते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read Also: Jharkhand Teachers Day : शिक्षक दिवस पर सीएम सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं, शिक्षकों को बताया ‘जीवन का दीपस्तंभ’

Related Articles