Home » RANCHI NEWS: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने वीर शहीदों को किया नमन

RANCHI NEWS: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने वीर शहीदों को किया नमन

by Vivek Sharma
सीएम हेमंत सोरेन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की संप्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करने वाले वीर जांबाजों और उनके परिवारजनों को नमन करता हूं। कारगिल विजय दिवस की सभी को शुभकामनाएं और जोहार।

वहीं, बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देश के जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और बलिदान के प्रतीक कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के प्रति देश सदैव कृतज्ञ रहेगा।



Related Articles