Home » Kolhan University’s holiday calendar 2025 : केयू ने जारी किया नये साल का होलीडे कैलेंडर, टुसू की छुट्टी नहीं, साल में कितने दिन रहेगा अवकाश-पढ़ें

Kolhan University’s holiday calendar 2025 : केयू ने जारी किया नये साल का होलीडे कैलेंडर, टुसू की छुट्टी नहीं, साल में कितने दिन रहेगा अवकाश-पढ़ें

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय (KU) ने 2025 के लिए अपने वार्षिक अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इस कैलेंडर के मुताबिक, पूरे वर्ष में कुल 86 दिन की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, इनमें से 12 छुट्टियां रविवार को पड़ने के कारण छात्रों और शिक्षकों के लिए 74 कार्यदिवस की छुट्टी उपलब्ध होंगी।

टूसू और जिउतिया पर छुट्टी नहीं

इस बार KU के कैलेंडर में टूसू और जिउतिया जैसे पर्व-त्योहार पर अवकाश नहीं दिया गया है, जबकि झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों में इन तिथियों पर छुट्टी दी गई है।

सबसे लंबी छुट्टियां

  • गर्मी की छुट्टियां : 1 जून से 20 जून तक (20 दिन)
  • शरद ऋतु की छुट्टियां : 18 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक (12 दिन)
  • सर्दी की छुट्टियां : 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (7 दिन)
  • दुर्गा पूजा अवकाश : 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक (6 दिन)
  • होली अवकाश : 13 मार्च से 15 मार्च तक (3 दिन)

त्योहारी अवकाश और विशेष तिथियां

  • सरहुल : 1 और 2 अप्रैल
  • मुहर्रम : 6 और 7 जुलाई
  • कर्मा पूजा : 3 और 4 सितंबर
  • गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, नेताजी जयंती, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रथ यात्रा, रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस, झारखंड स्थापना दिवस, आदि।

शीतकालीन अवकाश की फिर से शुरुआत

2024 में शीतकालीन अवकाश को राजभवन ने रद्द कर दिया था, जिसके कारण शिक्षक और कर्मचारी असंतुष्ट थे। शिक्षकों के विरोध के बाद, 2025 में शीतकालीन अवकाश को फिर से बहाल कर दिया गया है। यह अवकाश 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा।

Related Articles