Home » Maiyan Samman Yojana: सरकारी योजना से झारखंड सरकार पश्चिमी सिंहभूम की 7 हजार महिलाओं का नाम हटाएगी, जानिए क्यों

Maiyan Samman Yojana: सरकारी योजना से झारखंड सरकार पश्चिमी सिंहभूम की 7 हजार महिलाओं का नाम हटाएगी, जानिए क्यों

सरकार द्वारा इन सभी लाभुकों की पहचान की जा रही है और इन्हें योजना से बाहर किया जा रहा है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Mainyan Samman Yojana) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्यभर में इस योजना के करीब 2.48 लाख महिला लाभुक हैं, लेकिन अब 7 हजार महिलाओं का नाम लिस्ट से हटाया जाएगा। इसके बाद लाभुकों की कुल संख्या घटकर लगभग 2.41 लाख रह जाएगी।

क्यों हटाए जा रहे हैं 7 हजार महिलाओं के नाम

पश्चिमी सिंहभूम जिले से मिली जानकारी के अनुसार, योजना का लाभ ले रही लगभग 7000 महिलाओं का नाम सूची से हटाया जा रहा है। इनमें दो श्रेणियों की महिलाएं शामिल हैं:

करीब 4000 महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2025 तक 50 वर्ष पूरी हो चुकी है।
लगभग 3000 महिलाएं ऐसी हैं जो या तो

• किसी सरकारी कर्मी के परिवार से आती हैं,
• पेंशनधारी परिवार,
• पारा शिक्षक,
• आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
या फिर
• उन्होंने गलत दस्तावेज जमा किए हैं।
सरकार द्वारा इन सभी लाभुकों की पहचान की जा रही है और इन्हें योजना से बाहर किया जा रहा है।

50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को क्या मिलेगा

Maiyan Samman Yojana का लाभ केवल 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को ही दिया जाता है।
जो महिलाएं 50 वर्ष की उम्र पार कर चुकी हैं, उन्हें अब वृद्धा पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपने प्रखंड कार्यालय जाकर वृद्धा पेंशन हेतु आवेदन करना होगा।

आवेदन के बाद पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। झारखंड सरकार की यह पहल जहां एक ओर युवा और वयस्क महिलाओं को सम्मान दे रही है, वहीं वृद्ध महिलाओं के लिए वृद्धा पेंशन के रूप में एक नया रास्ता खोल रही है। अगर आप या आपके परिवार में कोई इस योजना से जुड़ी हैं, तो उम्र और पात्रता की जांच जरूर करें और जरूरत पड़ने पर पेंशन के लिए आवेदन करें।

Related Articles