Home » RANCHI NEWS: जनता दरबार में मां के साथ आया था दिव्यांग, मिली इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल, जमीन मामलों पर अधिकारियों को डीसी ने लगाई फटकार

RANCHI NEWS: जनता दरबार में मां के साथ आया था दिव्यांग, मिली इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल, जमीन मामलों पर अधिकारियों को डीसी ने लगाई फटकार

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आम लोगों की समस्याएं सुनी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची जनता दरबार में दिव्यांग को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल मिली, जमीन विवाद और म्यूटेशन मामलों पर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: समाहरणालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आम लोगों की समस्याएं सुनी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जनता दरबार में बिरसा चौक निवासी दिव्यांग पंकज कुमार को राज्य सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। पंकज अपनी मां के साथ जनता दरबार पहुंचा था। ट्राईसाइकिल मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। पंकज ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जनता दरबार में दिव्यांगों को सहायता मिलने की जानकारी मिली थी।

वहीं जनता दरबार में सोनाहातू अंचल निवासी प्रकाश कुमार महतो ने जमीन के पंजी-2 में सुधार नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सोनाहातू अंचल अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और जल्द समाधान का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। शहर अंचल निवासी हरि प्रसाद चक्रवर्ती ने सक्सेशन म्यूटेशन लंबित रहने की शिकायत की। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा बेड़ो निवासी तेतरु उरांव ने अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में देरी की शिकायत की। जिस पर भू-अर्जन कार्यालय से अद्यतन रिपोर्ट मांगी गई। वहीं भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की शिकायतों पर राजस्व और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को त्वरित जांच और कानूनी कार्रवाई के निर्देश डीसी ने  दिए। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए तथा योजना से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा।

READ ALSO: ग्रामीण कार्य विभाग : मनोहर कुमार को मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार

Related Articles

Leave a Comment