Home » Tata-Ranchi route : नामकुम में बीच सड़क पर पलटा डीजल से भरा टैंकर, जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी आग, अफरा-तफरी

Tata-Ranchi route : नामकुम में बीच सड़क पर पलटा डीजल से भरा टैंकर, जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी आग, अफरा-तफरी

by Suhaib
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • राईसा मोड़ के पास करीब 12 बजे हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर
  • टैंकर के पलटते ही सड़क पर बहने लगा डीजल, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी,
  • आसमान तक उठ रही थी आग की लपटें, छाया काला धुआं, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
  • रांची-टाटा रोड के दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार, घंटो फंसे रहने के बाद पुलिस ने आवागमन कराया सामान्य
  • टैंकर में हुई विस्फोट के डर से कोई भी नहीं जा रहा था सामने

रांची: शुक्रवार को रांची में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नामकुम थाना क्षेत्र में एक टैंकर में आग लग गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। टैंकर के बीच सड़क पर पलटने से आवागमन बाधित रहा।

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा टैंकर


जानकारी के अनुसार, नामकुम थाना क्षेत्र के राईसा मोड़ के पास डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से सारा तेज बहने लगा। इसके बाद टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिससे टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपने चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें आसमान तक उठ रही थी। इलाके में काला धुआं छा गया था। इस घटना में टैंकर के ड्राइवर और खलासी की जान बच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया।

वाहनों की लगी लंबी कतार


हादसे के बाद रांची-टाटा रोड में वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटो आवागमन बाधित रहा। घटनास्थल के दोनों तरफ के वाहन जहां थे, वहीं रुक गए। डीजल टैंकर में हुई विस्फोट के डर से कोई भी सामने नहीं जा रहा था। रांची-टाटा नेशनल हाईवे में हजारों गाड़िया चलती है। इसकी वहज से देखते ही देखते रांची-टाटा रोड में बड़ा जाम लग गया। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने जाम हटवाना शुरू किया। घंटों जाम में फंसे रहने के बाद लोगों को राहत मिली। मौके पर नामकुम और बुंडु थाना की पुलिस मौजूद थी।

क्रेन की मदद से बीच सड़क से हटाया गया टैंकर

नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि राइसा मोड़ के पास दोपहर में एक डीजल से भरा अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने से पहले टैंकर जलकर स्वाहा हो गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। टैंकर में आग लगने की वहज से रांची-टाटा रोड जाम हो गया था। थोड़ी देर के बाद पुलिस ने क्रेन बुलवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से बीच सड़क से जले हुए टैंकर को हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने आवागमन सामान्य कराया।अपराह्न 4:15 वाहनों का आगमन शुरू हुआ है।

Read Also- J-K: LoC पर भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, BAT के आतंकी भी शामिल

Related Articles