Home » Viksit Bharat : वीबी-जी राम जी के सफल क्रियान्वयन को तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

Viksit Bharat : वीबी-जी राम जी के सफल क्रियान्वयन को तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

योजना के तकनीकी, प्रशासनिक व वित्तीय पहलुओं पर भी दी जाएगी जानकारी

ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह करेंगी कार्यक्रम का उद्घाटन

रांची : विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 4 और 5 अगस्त को राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी), हेहल में राज्यस्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह करेंगी। विभाग के सचिव मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण में राज्य के सभी जिलों से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ), एमआईएस पदाधिकारी तथा सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता (एई/जेई) शामिल होंगे। इन्हें राज्यस्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि ये अपने-अपने जिलों में अधिकारियों और कर्मियों को वीबी-जी राम जी योजना का प्रशिक्षण दे सकें।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में मनरेगा से वीबी-जी राम जी में संक्रमण की प्रक्रिया, विकसित भारत ग्राम पंचायत योजना (वीजीपीपी), भुगतान प्रणाली, युक्तधारा पोर्टल, जिला कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही योजना के तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय पहलुओं पर भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि नई व्यवस्था को जिला और प्रखंड स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

Related Articles