Home » विश्वकप में आज भारत का श्रीलंका से मुकाबला, जीतने के साथ ही सेमीफाइनल में  पहुंच जाएगी टीम इंडिया

विश्वकप में आज भारत का श्रीलंका से मुकाबला, जीतने के साथ ही सेमीफाइनल में  पहुंच जाएगी टीम इंडिया

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

मुंबई: भारत विश्व कप में अपना सातवां मैच गुरुवार (दो नवंबर) को श्रीलंका से खेलेगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही स्टेडियम है जहां 12 साल पहले 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। अगर भारतीय टीम आज जीतती है तो यह श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में जीत की हैट्रिक होगी। इससे पहले 2011 और 2019 में भारत को जीत मिली थी।

 

अगर भारत की बात करें तो अब तक यह विश्व कप उसके लिए शानदार रहा है। भारतीय टीम ने अपने सभी छह मैच जीत कर 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। आज अगर भारत जीतता है तो वह पुन: अंक तालिका में पहले नंबर के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा । भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हरा चुका है।

 

यह विश्वकप श्रीलंका के लिए रहा बेहद खराब

 

अगर इस विश्वकप की बात करें तो अब तक श्रीलंका के लिए अच्छा नहीं रहा है। उसने अभी तक कुल छह मैच खेले हैं इसमें से सिर्फ दो में जीत मिली है। उसने नीदरलैंड और इंग्लैंड को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

 

भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप में हेड टू हेड

 

विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच नौ मैच खेले गए हैं। दोनों का पलड़ा बराबरी पर है। भारत और श्रीलंका ने चार-चार मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। श्रीलंका ने 1979, 1996 (दो बार) और 2007 में जीत हासिल की है। भारत को 1999, 2003, 2011 और 2019 में जीत मिली है।

 

दोपहर दो बजे से खेला जाएगा मैच

भारत बनाम श्रीलंका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले दोपहर 1:30 बजे होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर इसे  फ्री में देख सकते हैं।

 

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

 

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

Related Articles