सेंट्रल डेस्क: तेलंगाना (Telangana) में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव के बाद विधायकों को शपथ दिलाया जा रहा है। इसको लेकर तेलंगाना (Telangana) के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराज ने अकबरूद्दीन ओवैसी को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अकबरूद्दीन आज शपथ लेंगे और फिर वहां के विधायकों को शपथ दिलाएंगे। लेकिन इससे पहले ही अकबरूद्दीन ओवैसी को अध्यक्ष नियुक्त करने का विरोध शुरू हो गया है। गोशमहल के भाजपा विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) ने कहा कि वे अकबरूद्दीन ओवैसी के सामने शपथ नहीं लेंगे।
टी राजा सिंह ने जारी किया वीडियो
भाजपा के विधायक टी राजा सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह विधायकों के साथ शपथ नहीं लेंगे। टी राजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम रेमंत रेड्डी भी अपने पूववर्ती लोगों की तरह औवसी से डर गए हैं।इसलिए अकबरूद्दीन ओवैसी को अस्थायी अध्यक्ष बनाया है।
टी राजा ने कहा- ऐसे लोगों से नहीं लुंगा शपथ, जो गोमांस खाने को करता है प्रेरित
टी राजा ने वीडियो में कहा है कि वे ऐसे लोगों से शपथ नहीं लेंगे, जो गोमांस खाने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही जो 15 मिनट में 100 करोड़ हिंदूओं को मारने की बात करता रहता है। वे लोग शपथ ग्रहण का विरोध करेंगे। और आगे जो पूर्णकालिक अध्यक्ष बनेंगे, उनके सामने शपथ लेंगे।
2018 में भी टी राजा ने शपथ लेने से कर दिया मना
इससे पहले भी वर्ष 2018 में टी राजा ने तत्कालीन प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ लेने से मना कर दिया था। 2018 में एआईएमआईएम के विधायक थे।

