रामगढ़। रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में ऋतुराज ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार लेने के बाद उन्होंने प्राथमिकताएं बताईं। इस दौरान निवर्तमान डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा।
पदभार ग्रहण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए डीसी ऋतुराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में जिले का समग्र विकास करना प्राथमिकता होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि निवर्तमान उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की ओर से विकास को लेकर उठाए गए कदम एवं योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। जनहित में जिला प्रशासन की ओर से निरंतर कार्य जारी रखा जाएगा।
डीसी ऋतुराज ने कहा कि रामगढ़ जिले की भौगोलिक स्थिति को समझते हुए पर्यटन और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकास पर जोर दिया जाएगा। रामगढ़ जिले को स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवकोपार्जन के दृष्टिकोण से विकसित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
Read Also:CBI Raid: सीसीएल कथारा में सीबाआई ने की बड़ी कार्रवाई; रिश्वत लेते कार्मिक प्रबंधक समेत दो को दबोचा

