Home » Manifesto समझाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी से मांगा समय, बताएंगे कांग्रेस के चुनावी वादे

Manifesto समझाने के लिए खड़गे ने पीएम मोदी से मांगा समय, बताएंगे कांग्रेस के चुनावी वादे

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Congress Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश का सियासी पारा काफी गर्म है। पहले चरण के मतदान के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव भी बढ़ गया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम मोदी से मिलकर उनका कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र सौपेंगे। इसके जरिए वो उनको कांग्रेस के Manifesto में किए गए चुनावी वादों के बारे में बताएंगे।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले रविवार को राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीन कर घुसपैठियों को बांटेगी। ये कांग्रेस का मेनिफेस्टो कह रहा है। मोदी की टिप्पणी के एक दिन बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर चर्चा के लिए पीएम से मिलने का समय मांगा है।

कांग्रेस पार्टी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने “पार्टी के घोषणापत्र (Manifesto) के बारे में उन्हें समझाने” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा है।

Congress Manifesto: पीएम ने कहा कांग्रेस सत्ता में आई तो देश की संपत्ति घुसपैठियों को बटेगी

राजस्थान की एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह देश की संपत्ति को घुसपैठियों और जिनके अधिक बच्चे हैं, उनके बीच बांटेगी। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि इससे पहले जब वे सत्ता में थे, उन्होंने कहा था कि मुसलमानों का देश की संपत्ति पर पहला अधिकार है। इसका मतलब है कि वे इस संपत्ति को घुसपैठियों में बांट देंगे, जिनके ज्यादा बच्चे होंगे। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों को दे देनी चाहिए। क्या आप इससे सहमत हैं।

Congress Manifesto: बांसवाड़ा में चुनावी रैली में दिया बयान

राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, जो व्यक्ति हिम्मत हार जाता है और उसके पास बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं होता तो वह ऐसी बातें लेकर आता है।

अगर उनके पास अपने कोई ठोस मुद्दे हैं, कोई ठोस काम है, तो वे बता सकते हैं, जैसे हमने एनआरईजीए, खाद्य सुरक्षा के बारे में बताया है। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और वह हमेशा कांग्रेस विपक्ष की आलोचना करते हैं और आजकल कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में कुछ भी नहीं है, कोई नेता नहीं है।

Congress Manifesto: खड़गे ने मोदी की टिप्पणी को घृणास्पद करार दिया

वहीं, अब खड़गे ने पीएम मोदी की टिप्पणी को घृणास्पद भाषण करार देते हुए कहा कि यह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एक सोची-समझी चाल थी, जो मौजूदा लोकसभा चुनाव के पहले चरण में घबराहट और निराशा से प्रेरित थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम और हिंदू शब्दों का कोई उल्लेख नहीं है।

खड़गे ने कहा, सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलना और विरोधियों पर झूठे आरोप लगाने के लिए चीजों का आधारहीन संदर्भ देना संघ और भाजपा के प्रशिक्षण की विशेषता है। इस देश के 140 करोड़ लोग इन झूठों में आने वाले नहीं हैं। हमारा घोषणापत्र हर भारतीय के लिए है। यह सभी के लिए समानता और न्याय की बात करता है। कांग्रेस के न्याय पत्र का आधार सत्य है, लेकिन यह तानाशाह की कुर्सी लगती है।

 

Read also:- अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, नक्सलवाद का भी मुद्दा उठाया

Related Articles