जमशेदपुर: kolhan vishwavidyalay : काेल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक (सत्र 2021-24) फाइनल सेमेस्टर की मंगलवार 20 अगस्त से शुरू हाेगी और 28 अगस्त तक चलेगी। यह परीक्षा दाे पालियाें में 21 परीक्षा केंद्राें पर हाेगी।
इसकी पहली पाली सुबह 10 बजे से दाेपहर 1 बजे तक जबकि दूसरी पाली दाेहपर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हाेगी। जिन काॅलेजाें काे परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनके प्रिंसिपलाें काे विवि ने केंद्राधीक्षक नियुक्त किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से बताया गया कि परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।
काेल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में करीब 22 हजार परीक्षार्थी शामिल हाेंगे। ऐसे में कदाचार काे राेकने के लिए अलग अलग पांच टीमाें का गठन किया गया है। विदित हाे कि यह परीक्षा करीब तीन महीने की देरी से हाे रही है।
kolhan vishwavidyalay : इन केंद्राें पर हाेगी परीक्षा
एबीए काॅलेज, बहरागाेड़ा काॅलेज, घाटशिला काॅलेज, ग्रेजुएट काॅलेज, कॉपरेटिव काॅलेज, वर्कर्स काॅलेज, जेएलएलन काॅलेज, केएस काॅलेज सरायकेला, एलबीएसएम काॅलेज, महिला काॅलेज चाईबासा, सिंहभूम काॅलेज चांडिल, टाटा काॅलेज चाईबासा, करीम सिटी काॅलेज, पटमदा डिग्री काॅलेज, सेंट अाॅगस्टिन काॅलेज, नाेवामुंडी काॅलेज, केएमपीएम वाेकेशनल काॅलेज, डिग्री काॅलेज मनाेहरपुर, माॅडल महाविद्यालय सरायकेला खरसांवा व एजेके काॅलेज चाकुलिया।
kolhan vishwavidyalay : नीड बेस्ड शिक्षकाें की नियुक्ति के लिए आवेदन 20 से
काेल्हान विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों के लिए 282 नीड बेस्ड शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन फाॅर्म मंगलवार 20 अगस्त से अाॅनलाइन भर पाएंगे। जबकि इसकी अंतिम तिथि 9 सितंबर है।
वहीं इसका हाॅर्ड काॅपी अभ्यर्थी काे 20 सितंबर तक विवि कार्यालय में स्पीड पाेस्ट के जरिए भेजना हाेगा। आवेदन कार्य चांसलर पोर्टल के द्वारा होगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियाें के लिए आवेदन शुल्क 1000 हजार रुपए जबकि एसटी व एसटी वर्ग के लिए 500 रुपए रखा गया है।

