सेंट्रल डेस्क : रेलवे ने वंदे मेट्रो का नाम बदल कर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले गुजरात वासियों को देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल की सौगात देने जा रहे हैं। रेलवे की तरफ से वंदे मेट्रो का नाम बदल दिया गया है। आज पीएम मोदी द्वारा वंदे मेट्रो के उद्घाटन से पहले नामकरण किया गया है। इसके बाद अब वंदे मेट्रो को ‘नमो भारत रैपिड रेल’ के नाम से जाना जाएगा।
भुज से अहमदाबाद के लिए मिली सौगात
भारत में रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। इसी बीच गुजरात को आज नमो भारत रैपिड रेल की सौगात मिल है। यह ट्रेन गुजरात के भुज से अहमदाबाद तक चलेगी। नमो भारत रैपिड मेट्रो का न्यूनतम किराया 30 रुपये है। इसमें जीएसटी भी जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही नमो भारत रैपिड मेट्रो में सीजन टिकट भी उपलब्ध है। बता दें कि नमो भारत रैपिड रेल में वीकली एमएसटी का किराया 7 रुपये, 15 दिन के सीजन टिकट का किराया 15 रुपये और मंथली ट्रेन पास का किराया 20 रुपये है।
इन रूट्स पर चलेंगी रैपिड मैट्रो
वहीं पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने वाली नमो रैपिड मेट्रो रेल कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिंदराबाद, आगरा कैंट-बनारस और दुर्ग-विशाखापट्टनम सहित कई अन्य रूट्स पर चलेगी। पीएमओ की प्रेस रिलीज के मुताबिक 20 कोच वाली पहली नमो रैपिड मेट्रो रेल वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी।
वंदे मेट्रो ट्रेन के यात्रियों के लिए इसकी सामान्य यात्रा 17 सितंबर से अहमदाबाद से शुरू होने जा रही है। नमो भारत रैपिड रेल की यात्रा के लिए प्रति यात्री किराया 455 रुपये तय किया गया है। वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 डिब्बे होंगे जिसमें 1150 यात्री बैठकर सफर कर सकते हैं।
भुज से अहमदाबाद के बीच 10 स्टॉपेज
गुजरात के भुज से अहमदाबाद के बीच यह ट्रेन 10 स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं ये नमो भारत रैपिड रेल हफ्ते में छह दिन यानी सोमवार से शनिवार तक भुज से चलेगी। शनिवार को ये अहमदाबाद से नहीं चलेगी क्योंकि भुज से शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन शनिवार को वापस लौटेगी।
Read Also- देश की पहली वंदे भारत स्लीपर कोच का रेल मंत्री ने किया अनावरण, जानिए कैसी है डिजाइन

