Home » Jamshedpur Ghatshila : जादूगोड़ा के रुआम में बनेगा नया विद्युत सब स्टेशन, इतने उद्योगों को होगा लाभ

Jamshedpur Ghatshila : जादूगोड़ा के रुआम में बनेगा नया विद्युत सब स्टेशन, इतने उद्योगों को होगा लाभ

शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन व सांसद विद्युत वरण महतो ने 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पावर सब स्टेशन का किया शिलान्यास

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन और सांसद विद्युत वरण महतो ने 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पावर सब स्टेशन का शिलान्यास किया। इस पावर सब स्टेशन से रुआम क्षेत्र में स्थित आयडा की ज़मीन पर 26 उद्योगपतियों को बिजली आपूर्ति की जाएगी।

10 हजार मेगावाट क्षमता वाला पावर सब स्टेशन

मंत्री राम दास सोरेन ने इस अवसर पर बताया कि पावर सब स्टेशन की क्षमता 10,000 मेगावाट होगी और इसे एक साल के भीतर पूरा किया जाएगा। यह स्टेशन छोटे और लघु उद्योगपतियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, जिन्होंने सड़क और विद्युत व्यवस्था की मांग की थी, और अब उनकी यह आवश्यकता पूरी की जा रही है।

ग्रामीणों के लिए भी होगा लाभ

पावर सब स्टेशन केवल उद्योगपतियों को ही बिजली नहीं देगा, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बिजली की आपूर्ति करने की योजना है। मंत्री ने यह भी कहा कि पावर सब स्टेशन का निर्माण पूरी तरह से उद्योगों के लिए किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और रोजगार के नए अवसर सृजित हों। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक इस क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा उद्योग स्थापित किए जा चुके हैं और यह कदम उद्योग के लिए एक नई दिशा दिखाएगा।

Related Articles