Home » RANCHI CRIME NEWS: बुढ़मू में जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

RANCHI CRIME NEWS: बुढ़मू में जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ज़िले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय अफजल अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों ने थाने के बाहर भी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पड़ोसी पर अफजल को मुक्का मारने का आरोप

जानकारी के अनुसार, अफजल अंसारी का पड़ोसी संजय के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान संजय ने अफजल को मुक्का मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अफजल हार्ट पेशेंट है। गिरने के बाद हार्ट अटैक से अफजल की मौत हुई होगी। फिलहाल मौत के कारणों का पता चल नहीं पाया है।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किस वजह से हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles