Home » सेवानिवृत रेलकर्मी से साइबर ठगी, बैंक खाते से 49,500 रुपये उड़ाए

सेवानिवृत रेलकर्मी से साइबर ठगी, बैंक खाते से 49,500 रुपये उड़ाए

by Rajeshwar Pandey
cyber fraud bank account
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर (झारखंड) : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल से सेवानिवृत एक रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने खुद को रेलवे पर्सनल विभाग का अधिकारी बताकर कर्मचारी को झांसे में लिया और उनके बैंक खाते से 49,500 रुपये उड़ा लिए।

पीड़ित अनिमेष भट्टाचार्य, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत हुए थे, ने बताया कि रविवार दोपहर उनके मोबाइल पर 8981218002 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम एपीओ ए.के. श्रीवास्तव बताया और पेंशन से जुड़ी जानकारी के बहाने तीन घंटे तक बातचीत की। इस दौरान ठग ने अनिमेष से बैंक और पेंशन डिटेल्स, यहां तक कि ओटीपी भी ले लिया। ओटीपी साझा करने के बाद ही खाते से रकम निकाल ली गई।

जब अनिमेष ने पर्सनल विभाग के कल्याण निरीक्षक पंकज कुमार से संपर्क किया तो पता चला कि चक्रधरपुर में एके श्रीवास्तव नाम का कोई अधिकारी है ही नहीं। तत्पश्चात उन्होंने तुरंत बैंक को सूचना दी और खाते को होल्ड करवा दिया।

पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर अपराध शाखा में दर्ज कराई है। घटना के बाद से वह बेहद परेशान हैं। उनकी पत्नी ने पहले ही सावधान किया था कि वे किसी अजनबी को जानकारी न दें, लेकिन ठग के झांसे में आकर गलती हो गई।

Read Also: Jamshedpur Maxi Zone News: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, करोड़ों की ठगी के मामले में मैक्सीजोन के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पत्नी समेत गिरफ्तार

Related Articles