Home » RANCHI CRICKET NEWS: रांची में क्रिकेट का जुनून, स्टेडियम के बाहर रात से खड़े है लोग, जानें क्या है वजह

RANCHI CRICKET NEWS: रांची में क्रिकेट का जुनून, स्टेडियम के बाहर रात से खड़े है लोग, जानें क्या है वजह

by Vivek Sharma
क्रिकेट का जुनून
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI:राजधानी में क्रिकेट का बुखार लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। 30 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में होने वाले भारत दक्षिण अफ्रीका वनडे को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही देर रात से ही क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा होने लगी। सुबह तक काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। युवा से लेकर बुजुर्ग, महिलाएं भी टिकट के लिए लाइन में इंतजार कर रही है। 

दूसरे जिला से पहुंचे लोग

मैच का टिकट खरीदने के लिए रांची ही नहीं, बल्कि बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, लोहरदगा, हजारीबाग और खूंटी जैसे जिलों से भी लोग पहुंचे। इसके अलावा बिहार, ओडिशा और बंगाल से भी फैंस का आना जारी रही। कई लोग रातभर इंतजार करते रहे ताकि वे इस मुकाबले को लाइव देखने का मौका न गंवा दें। ठंड के बावजूद उत्साह कम नहीं और सुबह से दोपहर तक भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

टिकट काउंटर पर पुलिस की ओर से मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बैरिकेडिंग और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था टाइट है। 30 नवंबर से पहले ही रांची क्रिकेट के रंग में पूरी तरह रंग चुका है और हर ओर टीम इंडिया के समर्थन की गूंज सुनाई दे रही है।

Related Articles