
Jamshedpur : साकची मेन रोड स्थित बंगाल क्लब के पास रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार वर्ना कार ने सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद जमशेदपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल की टीम पहुंची, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।बताया गया कि स्कार्पियो गोलमुरी के नामदा बस्ती के रहने वाले रोशन सिंह की है। वह अपनी गाड़ी नीचे लगाकर परिवार सहित नज़दीक के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। आग की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी गाड़ी लपटों में घिरकर नष्ट हो चुकी है।उधर, वर्ना कार में सवार दो लोग टक्कर लगते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

