Home » Jamshedpur News : भुइयांडीह अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सियासी संग्राम तेज, दुलाल भुइयां पर झामुमो का हमला

Jamshedpur News : भुइयांडीह अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सियासी संग्राम तेज, दुलाल भुइयां पर झामुमो का हमला

Jamshedpur News : नेताओं ने आरोप लगाया कि आज जब प्रशासन सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाओ प्रक्रिया को लागू कर रहा है, तब दुलाल भुइयां बिना तथ्यों को समझे राजनीति करने में लगे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Bhuyandi encroachment removal drive and rising political tension as JMM targets Dulal Bhuiyan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के भुइयांडीह अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जारी सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। अभियान के विरोध में निकाली गई रैली के दौरान झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित रूप से असंवैधानिक और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

जमशेदपुर में सोमवार को संवाददाताओं से बात करते हुए झामुमो नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे किसी भी हालात में स्वीकार नहीं किया जा सकता। नेताओं ने याद दिलाया कि झामुमो ने ही दुलाल भुइयां को लगातार तीन बार विधायक और मंत्री बनाकर सम्मान दिया, लेकिन वे भू-राजस्व मंत्री रहते हुए भुइयांडीह और अन्य बस्तियों की समस्याओं का समाधान में विफल रहे।

नेताओं ने आरोप लगाया कि आज जब प्रशासन सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाओ प्रक्रिया को लागू कर रहा है, तब दुलाल भुइयां बिना तथ्यों को समझे राजनीति करने में लगे हैं। उनका कहना है कि दुलाल भुइयाँ अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर हताश हैं और संयम खो चुके हैं, जिसके कारण जनता भी अब उन्हें नकार रही है।

अभियान के बाद से भुइयांडीह क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन व राजनीतिक बयानबाज़ी जारी है, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। झामुमो ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read Also: Chatra Sanju Murder Case : संजू हत्याकांड का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी और उसके लिव -इन पार्टनर थे मास्टरमाइंड

Related Articles