Home » Jharkhand-IPS-Promotion-News : मुख्यमंत्री ने IPS रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को बैज पहनाकर किया सम्मानित

Jharkhand-IPS-Promotion-News : मुख्यमंत्री ने IPS रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को बैज पहनाकर किया सम्मानित

by Anand Mishra
Jharkhand IPS Promotion News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इनमें राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा तथा दीपक कुमार शामिल थे।

हाल ही मेंं हुए हैं प्रोन्नत

उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीएम ने दी बधाई व शुभकामनाएं

उन्होंने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित थीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री से डीजीपी ने की मुलाकात

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार को मुख्यमंत्री के कांके रोड आवास पहुंच कर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह डीजीपी की शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मौके पर सीएम ने डीजीपी से झाररखंड की कानून व्यवस्था पर मंथन किया।

Related Articles