CHAIBASA: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड में शुक्रवार की शाम अलग अलग इलाकों में हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पहली घटना डालैकेला में हुई। जहां खेलकूद प्रतियोगिता और मेले से लौट रहे गांव के ही ऋतिक प्रधान (20 वर्ष) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर चोट आई हैं। वहीं घोड़ाडूबा निवासी गोलाराम सामड (57 वर्ष) साप्ताहिक हाट बाजार से लौटने के दौरान साइकिल से गिरने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गए। एक अन्य घटना में चिरूंगबेड़ा के विरेंद्र सुरीन (35 वर्ष) भी साइकिल से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें सिर पर चोट आई। गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को रेफर कर दिया गया है।
Chaibasa : गोइलकेरा में अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
45

