Home » Jamshedpur Suicide Attempt : पारिवारिक कलह से परेशान होकर सोनारी के व्यक्ति ने मानगो में नदी में कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास

Jamshedpur Suicide Attempt : पारिवारिक कलह से परेशान होकर सोनारी के व्यक्ति ने मानगो में नदी में कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास

राहगीरों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur suicide attempt
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू कलह से परेशान होकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। व्यक्ति उदय सिंह मानगो पहुंचा और वहां में नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की। हालांकि रास्ता चलने वालों की नजर उस पर पड़ गई और फौरन व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना किसी ने मानगो थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और उदय सिंह को जीप में बैठा कर थाने ले जाया गया।

थाने पर ले जाकर व्यक्ति से की जा रही पूछताछ

थाने में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उदय सिंह से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। इसीलिए उसने यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद व्यक्ति को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Read also The Photon News Special : मानगो में दो प्रत्याशियों में कांटे की लड़ाई, वोटकटवा भी बना रहे भौकाल; Mango Nagar Nigam Election

Related Articles

Leave a Comment