Home » Palamu News : एसीबी ने पलामू में 6000 रिश्वत लेते रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार

Palamu News : एसीबी ने पलामू में 6000 रिश्वत लेते रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार

Jharkhand Hindi News : योजना का लाभ दिलाने के लिए ले रहा था रुपए

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की पलामू इकाई ने शुक्रवार को छतरपुर प्रखंड में कार्रवाई करते हुए एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। रोजगार सेवक एक योजना का लाभ दिलाने के लिए लाभार्थी से रु 6000 ले रहा था। लाभार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और शुक्रवार को रोजगार सेवक को धर दबोचा। जिस रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम सुनील कुमार है। वह सिलदागा पंचायत में तैनात है।

एसीबी ने बिछाया जाल

बताते हैं कि लाभार्थी से जब उसने रुपए की मांग की तो मामले की शिकायत एसीबी से की गई। एसीबी ने जाल बिछाकर लाभार्थी को तैयार किया और लाभार्थी ने रोजगार सेवक से कहा कि ठीक है वह रुपए देने के लिए तैयार है। इसके बाद जैसे ही रोजगार सेवक ने लाभार्थी से रुपए लिए उसे एसीबी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

जेल भेजा जाएगा रोजगार सेवक

एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि रोजगार सेवक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रोजगार सेवक को जेल भेजा जाएगा। साथ ही उसके विभाग को रोजगार सेवक को सस्पेंड करने के लिए पत्र भी लिखा जाएगा।

Read Also- Ranchi News : वोटर आईडी नहीं तो मत घबराएं, इन दस्तावेजों से भी कर सकेंगे मतदान

Related Articles

Leave a Comment