चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुलिया से गिर जाने से मौत हो गई। घटना के बाद रविवार को हाटगम्हरिया पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

सिर में चोट लगने से घटनास्थल पर ही हो गई मौत
जानकारी के अनुसार हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत अमरडीहा गांव निवासी 34 वर्ष विजय सिंकू शनिवार को रात के लगभग 10 बजे पैदल घर जा रहा था। गांव पहुंचने से पहले रास्ते में पड़ने वाली एक पुलिया से नीचे नदी में गिर गया। जिससे सिर में गंभीर रूप से चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
रविवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो ग्रामीण ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने बताया….
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक काफी नशा करता था और अनुमानता नशे की हालत में ही पुल से नीचे नदी गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि मौत का कारण अब तक पता नहीं चल पा रहा है।

