Home » RANCHI NEWS : ईद पर रांची की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

RANCHI NEWS : ईद पर रांची की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डोरंडा, हरमू, कांटाटोली, हिंदपीढ़ी, कांके, पुंदाग में नमाज के दौरान लोगों ने सुख-समृद्धि और भाईचारे की दुआ मांगी

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को ईद पूरे उत्साह, भाईचारे और शांति के साथ मनाया गया। शहर के ईदगाह सहित सभी प्रमुख मस्जिदों में एक साथ ईद की नमाज अदा की गई। सुबह में ही ईदगाह और मस्जिदों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डोरंडा, हरमू, कांटाटोली, हिंदपीढ़ी, कांके, पुंदाग में नमाज के दौरान लोगों ने सुख-समृद्धि और भाईचारे की दुआ मांगी। इस मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। लोगों ने सेवइयों और पकवानों के साथ अपने मेहमानों का स्वागत किया।

पुलिस रख रही नजर

सुरक्षा को लेकर रांची की जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। रांची के शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आईजी रांची सह एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। वह सबसे पहले डोरंडा स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस भी शामिल है। नमाज के दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment