Home » RANCHI CRIME NEWS: पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपये लेकर फरार

RANCHI CRIME NEWS: पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपये लेकर फरार

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के पुंदाग इलाके में अपराधियों ने पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। यह घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र की है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर पंप कर्मियों से 59 हजार 500 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। वहीं, पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पूरी घटना कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment