Home » Jamshedpur Accident : पोटका में तेज रफ्तार ट्रक ने माल वाहक टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत

Jamshedpur Accident : पोटका में तेज रफ्तार ट्रक ने माल वाहक टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत

घर में मचा कोहराम, 17 अप्रैल को होना था ड्राइवर का विवाह

by Mujtaba Haider Rizvi
potka accident tampo truck
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मालवाहक टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो ड्राइवर चंडी नंदी उर्फ डोमा गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया।

सोनारी में तय हुई थी चंडी की शादी

यहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि चंडी नंदी की 17 अप्रैल को शादी होने वाली थी। उसकी शादी जमशेदपुर के सोनारी में तय हुई थी। चंडी नंदी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उसके होने वाले ससुराल में भी शोक का माहौल है। बताते हैं कि चंडी नंदी रात को माल वाहक टेंपो लेकर जा रहा था।

टीएमएच में चंडी को नहीं बचा सके डॉक्टर

तभी हाता-चाईबासा रोड पर तिरिंग के पास रितिका होटल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर चंडी नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चंडी नंदी को करनडीह स्थित जमशेदपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए टीएमएच ले जाने को कहा। तब तक परिजन भी पहुंच गए थे। परिजन चंडी नंदी को टीएमएच ले गए। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।

Read also Jamshedpur Crime: युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles