Home » Palamu Ram Navami: डीजे की आवाज बनी मुसीबत, महिला की तबीयत बिगड़ी; होटल के चटक गए शीशे, दो डीजे जब्त

Palamu Ram Navami: डीजे की आवाज बनी मुसीबत, महिला की तबीयत बिगड़ी; होटल के चटक गए शीशे, दो डीजे जब्त

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू। मेदिनीनगर में रामनवमी के दौरान डीजे साउंड को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार देर रात बेलवाटिकर इलाके में दो डीजे के बीच चल रहे साउंड कॉम्पिटिशन के दौरान तेज आवाज के कारण एक महिला की तबीयत बिगड़ गई, जबकि पास स्थित एक होटल को भी नुकसान हुआ। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो डीजे को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर में रामनवमी जुलूस के दौरान बाहर से आए डीजे संचालकों के बीच साउंड कॉम्पिटिशन चल रहा था। इसी दौरान तेज ध्वनि के कारण होटल के संचालक की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई।

बताया गया कि उनके दिल में पहले से पेसमेकर लगा हुआ है, जिसके कारण तेज आवाज उनके लिए खतरनाक साबित हुई। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होटल संचालक की शिकायत पर टाउन थाना में मामला दर्ज

घटना से आहत होटल संचालक ने टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों डीजे संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए डीजे में एक मध्य प्रदेश के भोपाल और दूसरा उत्तर प्रदेश के मऊ का बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। टाउन थाना की पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

इस दौरान तेज ध्वनि के कारण होटल के शीशे भी टूट गए, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि रामनवमी के मौके पर मेदिनीनगर में कई अखाड़ों द्वारा जुलूस निकाला जाता है, जहां डीजे का उपयोग आम बात है, लेकिन इस घटना ने ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Also:Indian Railway : रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन बहाल, ब्रिज मरम्मत के बाद शुरू हुई सेवा

Related Articles

Leave a Comment