RANCHI: अप्रैल में ही राजधानी में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। शहर के चार इलाके ड्राई जोन घोषित है ऐसे में पानी की डिमांड बढ़ गई है। कई इलाकों में बोरिंग फेल हो जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं अब तो रांची नगर निगम ने पानी के टैंकर की बुकिंग भी बंद कर दी है। ऐसे में लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि उन्हें जरूरत का पानी कैसे मिलेगा। वहीं घर के जरूरी काम कैसे निपटाएंगे।
निगम के दावे हो रहे फेल
नगर निगम टैंकर से शहर में पानी की सप्लाई कर रहा है। वहीं लोग पानी के टैंकर भी बुकिंग करा रहे थे। इसके लिए निगम में रसीद कटवाना जरूरी है। इसके बाद टैंकर से पानी की सप्लाई आपके दरवाजे पर की जाती है। लेकिन पिछले कई दिनों से पानी से टैंकर की सप्लाई धीमी चल रही है। बुकिंग के बाद बैकलॉग है। इसके अलावा अब बुकिंग नहीं ली जा रही है। स्टाफ ने कहा कि फिलहाल बुकिंग नहीं करने का निर्देश दिया गया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
डैम से भी पर्याप्त पानी नहीं
शहर में पानी की सप्लाई डैम से करने का दावा नगर निगम कर रहा है। लेकिन डैम का पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बिना ट्रीटमेंट वाला भी लाकर सप्लाई की जा रही है ताकि क्राइसिस वाले इलाकों में पानी सप्लाई की जा सके। पर जिन लोगों को साफ पानी चाहिए उनके पास अब इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं है।
रीफिलिंग प्वाइंट हो गए फेल
नगर निगम ने टैंकर रीफिलिंग के लिए बकरी बाजार स्थित स्टोर कैंपस में बोरिंग कराई थी। इससे टैंकर में पानी भरकर सप्लाई किया जाता था। लेकिन गर्मी की शुरुआत में ही रीफिलिंग प्वाइंट फेल हो गए है। ऐसे में नगर निगम ने दूसरे जगहों से पानी मंगाकर सप्लाई करने की योजना बनाई है। अब देखना होगा कि इससे शहर में पानी की दिक्कत दूर होती है या नहीं।
क्या कहते है डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल पानी की बुकिंग तो रोकी गई है। लेकिन हमारा प्रयास है कि पूरे शहर में जहां भी दिक्कत है वहां पानी की सप्लाई की जाए। डैम से पानी पीएचईडी को भी दिया जा रहा है। ऐसे में दो दिनों से हमें पानी नहीं मिला है। अब डैम से पानी मिलेगा तो उसकी सप्लाई की जाएगी। फिलहाल डैम से डायरेक्ट पानी भरकर दिया जा रहा है जो बस काम चलाने लायक है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द इस समस्या को दूर करे और लोगों को पानी सप्लाई जारी रखे।
READ ALSO: Gumla News: रिटायरमेंट के बाद भी टीचर को मिला वेतन, छापेमारी से पहले ही पीट दिया ढिंढोरा

