Home » Jamshedpur News: सीतारामडेरा से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Jamshedpur News: सीतारामडेरा से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से देवनगर में छापेमारी की। इस दौरान श्रवण जायसवाल को उसके ठिकाने से पकड़ लिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
सीतारामडेरा में युवक गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित देवनगर इलाके में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के आरोपी श्रवण जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के विकासपुरी थाना में पहले से मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से देवनगर में छापेमारी की। इस दौरान श्रवण जायसवाल को उसके ठिकाने से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच के लिए भेजा।

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से दिल्ली पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ दिल्ली ले गई, जहां मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से उनकी निगरानी में था और उसकी तलाश जारी थी। इस गिरफ्तारी को मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Read also Khunti News : खूंटी में दो चरणों में होगी जनगणना, 1201 ब्लॉक बनाए गए

Related Articles