Home » Dhanbad Honeytrap:धनबाद में हनीट्रैप की सरगना निकली महिला नेत्री, फंसाने का अंदाज भी लाजवाब; पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Dhanbad Honeytrap:धनबाद में हनीट्रैप की सरगना निकली महिला नेत्री, फंसाने का अंदाज भी लाजवाब; पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद। जिला के लोयाबाद थाना की पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर एक राजनीतिक दल से जु़ड़ी महिला को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। उस पर हनीट्रेप का सरगना होने का आरोप है। 28 अप्रैल को महिला ने एक व्यवसायी को ट्रैप कर उससे चार लाख रुपये झटक लिए।

ऐसे किया हनी ट्रप

सरायढेला निवासी एक व्यवसायी की महिला से सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई। उसे मीठी-मीठी बातों में फंसाकर महिला ने उसे मिलने के बहाने लोयाबाद स्थित अपने घर बुलाया। व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि वहां पहुंचने पर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया। फिर शुरू हुआ फंसाने का खेल। एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसका वीडियो बना लिया।

तब तक गिरोह के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच चुके थे। उनलोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सौदेबाजी शुरू कर दी। दस लाख रुपये की डिमांड की गई। उनलोगों ने व्यवसायी के साथ मारपीट भी की।

खाते में भी ट्रांसफर कराए पैसे

वीडियो देखकर व्यवसायी सहम गया। गिरोह के सदस्यों ने पीड़ित से करीब 4 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर भी पैसे निकाले। मारपीट कर उसके गहने भी लूट लिए। उससे ऑनलाइन 33 हजार रुपये एक खाते में ट्रांसफर कराए गए थे।जबकि उसके क्रेडिट कार्ड से 1,67,252 रुपये की खरीदारी की गई।

व्यवसायी ने यह अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने हनीट्रैप मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस का दावा है कि गिरोह में शामिल अन्य महिला एवं पुरुष सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है।

उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को उसके घर से तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। आशंका है कि इनमें अन्य लोगों के साथ की गई ब्लैकमेलिंग से जुड़े अश्लील वीडियो हो सकते हैं।

ऐसे बिछाते थे जाल

गिरोह के सदस्य पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद गिरोह में शामिल युवती मीठी-मीठी बातों में फंसाकर उन्हें अपने घर बुलाती थी। वहां पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और जबरन अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए रणनीति बनाकर अभियान पर काम कर रही है।

Read Also: TMC Petition Supreme Court : SC ने चुनाव आयोग के खिलाफ TMC की याचिका खारिज की, पढ़ें पूरी खबर


Related Articles

Leave a Comment