Home » Jamshedpur News : कदमा में फिर महिला के गले से बदमाशों ने छीन ली सोने की चेन, मधुसूदन अपार्टमेंट के गेट पर हुई घटना

Jamshedpur News : कदमा में फिर महिला के गले से बदमाशों ने छीन ली सोने की चेन, मधुसूदन अपार्टमेंट के गेट पर हुई घटना

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
bistupur chain snatching
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित कदमा थाना क्षेत्र के उलियान इलाके में एक महिला की सोने की चेन की छिनतई हो गई है। छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताते हैं कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

घर लौट रही थीं तो हुई घटना

पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बताते हैं कि कदमा थाना क्षेत्र के उलियान में विद्यासागर पथ पर स्थित मधुसूदन अपार्टमेंट में रहने वाले उत्पल कुमार दत्ता की पत्नी किसी काम से बाहर गई थीं। वह घर लौट रही थीं। तभी अपार्टमेंट के गेट के पास बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही कदमा में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन की छिनतई कर ली थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें सोने की चेन खरीदने के बाद इसे गला कर तीन अंगूठियां बनाने वाला सोनार भी गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Comment