Jamshedpur : डीसी राजीव रंजन ने सोमवार को मानगो के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंताओं से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, यातायात प्रबंधन की व्यवस्था, सुरक्षा मानको का अनुपालन आदि की जानकारी प्राप्त की।डीसी ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश उन्होंने कार्य की गति और तेज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम जन को न्यूनतम असुविधा हो इसका ध्यान रखना चाहिए।
डीसी ने इस मौके पर कहा कि मानगो ओवर ब्रिज क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था के लिए बहुत अहम परियोजना है। इस ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद शहर में यातायात का प्रेशर कम हो जाएगा। मानगो ब्रिज पर जाम लगना बंद हो जाएगा। अधिकतर लोग ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करते हुए आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
आम जनों को दिक्कत ना हो, इसका रखना होगा ख्याल
उन्होंने कहा कि जब तक ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है, आम जनों को असुविधा नहीं हो। इसका ख्याल रखना होगा। यातायात डायवर्सन लागू करना होगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। ताकि किसी को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह नियमित मॉनिटरिंग करें। सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिया कि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही काम कराएं। निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ एसडीओ धालभूम अर्नव मिश्रा, कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, डीटीओ धनंजय और निर्माण कार्यकारी एजेंसी के लोग मौजूद रहे।

